
मजदूर मंच
“मजदूरों का सम्मान, देश का अभिमान!”
मंच के बारे में
राष्ट्रीय नारायणवादी विकास पार्टी का मजदूर मंच श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए समर्पित है। इसका उद्देश्य मजदूर वर्ग को सम्मान, सुरक्षा, उचित वेतन और बेहतर अवसर प्रदान कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह मंच श्रमिक जागरूकता अभियान, कौशल विकास कार्यक्रम, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा शिविर तथा श्रमिक सहायता केंद्रों के माध्यम से श्रमिकों के हितों और कल्याण के लिए कार्य करता है।
